वीडियो गेम कंपनी निंतेंदो ने खोला म्यूज़ियम, लोग 135 साल पुराने इतिहास से होंगे रूबरू

जापान की वीडियो गेम कंपनी निंतेंदो ने क्योटो में अपना पहला म्यूज़ियम विजिटर्स के लिए खोल दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस म्यूज़ियम में विजिटर्स कंपनी के 135 साल पुराने इतिहास से रूबरू होंगे जिसमें दुर्लभ कंसोल, प्रोटोटाइप और इंटरऐक्टिव गेम्स शामिल हैं। बकौल रिपोर्ट, म्यूज़ियम में वयस्कों और बच्चों से क्रमशः करीब ₹1900 व ₹1250 प्रवेश शुल्क लिया जाएगा।

Load More