वीडियो देखने का वक्त नहीं है: प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ याचिका पर SC
सुप्रीम कोर्ट ने CJP के संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से जुड़ी याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। जब वकील ने ज़ोर देकर कहा कि ऐसे वीडियो हैं जिनमें पुलिस की बर्बरता देखी गई है, तो CJI सूर्यकांत ने कहा, "हमें वीडियो में कोई दिलचस्पी नहीं है...हमारे पास देखने के लिए वक्त नहीं है।"