वीडियो पर यकीन न करें: धीरेंद्र शास्त्री से 'रिश्ते तोड़ने' वाले बयान पर उनके भाई शालिग्राम
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री से 'अपने रिश्ते तोड़ने' से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद उनके छोटे भाई शालिग्राम ने एक दूसरा वीडियो जारी कर पिछले वीडियो पर यकीन न करने को कहा है। उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया और कुछ न्यूज़ चैनलों पर वीडियो को गलत तरीके से दिखाया जा रहा...वह मेरा सनातनियों से क्षमा मांगने का वीडियो था।"