वीडियो बनाने के चक्कर में चीन में युवक के मुंह में फंस गया गर्लफ्रेंड का हाथ, पहुंचे अस्पताल
चीन में बीते दिनों रेस्टोरेंट में डिनर करते समय सोशल मीडिया के लिए फनी वीडियो बनाते हुए एक युवक के मुंह में उसकी गर्लफ्रेंड का हाथ फंस गया। कई कोशिशों के बाद भी हाथ नहीं निकलने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बकौल डॉक्टर, सर्जिकल टूल्स से 30-मिनट की मशक्कत के बाद युवक के मुंह से हाथ बाहर निकल पाया।