वीडियो में ट्रंप के करीबी चार्ली के शूटर के दिखने का किया गया दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी 31-वर्षीय चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद कई वीडियो में कथित तौर पर काले कपड़े पहने एक व्यक्ति को छत पर दौड़ते हुए दिखाया गया है। अधिकारियों के 'संदिग्ध ने छत से गोली चलाई' बयान के बाद ये वीडियो सामने आए हैं। वीडियो की जांच की जा रही है।