वीडियो में दिखीं दुनिया की सबसे छोटी फायरफाइटर, 4 फीट 10 इंच है लंबाई
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में फ्लोरिडा की ऑटम केल्सो दिखाई दीं जिनके नाम दुनिया की सबसे कम लंबाई वाली महिला फायरफाइटर होने का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उनकी लंबाई सिर्फ 4 फीट 10 इंच (147.32 cm) है जो नेपोलियन से भी कम है। उन्होंने आधिकारिक तौर पर 18 जनवरी को यह खिताब हासिल किया था।