वीडियो में दिखा इज़रायल के 'लिटिल इंडिया' डिमोना पर हुए ईरानी मिसाइल हमले का मंज़र
इज़रायल के डिमोना ('लिटिल इंडिया') और अराद पर शनिवार को ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल दागी जिसमें 100 से अधिक लोग घायल हो गए। ऑनलाइन सामने आए इस घटना के एक वीडियो में मिसाइल गिरने का खौफनाक मंज़र दिख रहा है। हमले में कई घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए, खिड़कियां टूट गईं, दीवारें ढह गईं और सड़कों पर मलबा बिखर गया।