वीडियो में बिहार के शिक्षक ने कहा- IAS अफसर हो, तुगलगी फरमान भेज देते हो; मांगा गया जवाब
जमुई (बिहार) में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को नसीहत देते एक शिक्षक का वीडियो वायरल हो गया है। शिक्षक ने बंद रेलवे फाटक को दिखाते हुए कहा, "आप कहेंगे समय से स्कूल आओ, कैसे आ पाएंगे? इन चीज़ों का ध्यान क्यों नहीं रखते हो? आईएएस अफसर हो, तुगलगी फरमान भेज देते हो।" इसे लेकर शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।