वीडियो में साथ में हंसते दिखे PM मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
संसद परिसर में शुक्रवार को डॉ. बीआर अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हंसते हुए एक दूसरे से मिले। सामने आए एक वीडियो में दोनों नेता हाथ मिलाते और बातचीत करते दिखे। वीडियो में खरगे ने कुछ बोला जिसके बाद पीएम मोदी और वहां मौजूद अन्य नेता मुस्कुराने लगे।