वीडियो में सड़क किनारे भरे गंदे पानी से सब्ज़ी निकालता दिखा विक्रेता, यूपी पुलिस ने दी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर कानपुर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक सब्ज़ी विक्रेता सड़क किनारे भरे गंदे पानी से भिंडी निकालता दिख रहा है। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस ने कहा, "स्थानीय लोगों ने बताया कि सब्ज़ी विक्रेता का ठेला पलट गया था जिससे ठेले पर रखी भिंडी पलट गई।" मामले में पुलिस ने ज़रूरी कार्रवाई की है।