वित्त मंत्री सीतारमण ने कॉर्पोरेट जगत में महिलाओं की बढ़ती हिस्सेदारी को लेकर क्या-क्या बताया?
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया है कि ऐक्टिव कॉर्पोरेट कंपनियों में महिला निदेशकों की संख्या पिछले 10 साल में तीन गुना से अधिक होकर 8.83 लाख हो गई है। वित्त मंत्री ने कहा कि निफ्टी 50 कंपनियों के बोर्ड में महिला निदेशकों की मौजूदगी भी 2019 में 18% से बढ़कर मौजूदा समय में 22% हो गई है।