वित्तीय गड़बड़ियों के मामले में सरकार ने सेबी चीफ बुच को दी क्लीन चिट: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार ने वित्तीय गड़बड़ियों व हितों के टकराव के आरोपों के मामले में सेबी की प्रमुख माधबी पूरी बुच को क्लीन चिट दे दी है। बकौल रिपोर्ट्स, जांच में बुच के खिलाफ कुछ भी आपत्तिजनक नहीं पाया गया है और वह अपना कार्यकाल पूरा करेंगी। दरअसल, कांग्रेस व हिंडनबर्ग रिसर्च ने बुच पर आरोप लगाए थे।