वित्त वर्ष 2023-24 में देश की 6.68% आबादी ने ही दाखिल किया ITR: वित्त राज्य मंत्री
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में बताया है कि वित्त वर्ष 2023-24 में 8,09,03,315 लोगों ने आयकर रिटर्न दाखिल किया जो देश की आबादी का 6.68% है। बकौल चौधरी, वित्त वर्ष 2022-23 में 7.40 करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल किए गए थे। असेसमेंट इयर 2023-24 में 4.90 करोड़ लोगों ने आईटीआर में ज़ीरो टैक्स योग्य इनकम रिपोर्ट की।