वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक प्रत्यक्ष कर संग्रह 21% बढ़कर हुआ ₹4.62 लाख करोड़
वित्त मंत्रालय के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 17 जून तक लगभग 21% बढ़कर ₹4.62 लाख करोड़ हो गया। इस अवधि में सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 22.19% बढ़कर ₹5.15 लाख करोड़ और अग्रिम कर संग्रह 27.34% बढ़कर ₹1.48 लाख करोड़ हो गया। वित्त वर्ष 2024-25 में अबतक कुल ₹53,322 करोड़ रिफंड भी जारी किया गया है।