वित्त वर्ष 2024 में किन क्रिकेटरों ने चुकाया सबसे ज़्यादा टैक्स?
फॉर्च्यून इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली वित्त वर्ष 2024 में सर्वाधिक टैक्स चुकाने वाले क्रिकेटर (पूर्व या मौजूदा) हैं। उन्होंने वित्त वर्ष 2024 में ₹66 करोड़ का आयकर भरा। इस मामले में कोहली के बाद एमएस धोनी (₹38 करोड़), सचिन तेंदुलकर (₹28 करोड़), सौरव गांगुली (₹23 करोड़) और हार्दिक पंड्या (₹13 करोड़) का स्थान है।