वित्त वर्ष 2025 में 18 गुना बढ़ा Myntra का प्रॉफिट
मार्च 2025 में खत्म हुए वित्त वर्ष 2024-25 में फ्लिपकार्ट के ऑनलाइन फैशन शॉपिंग प्लैटफॉर्म 'मिंत्रा' का प्रॉफिट पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 18 गुना बढ़कर ₹548 करोड़ हो गया है। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का प्रॉफिट ₹31 करोड़ था। यह उछाल कंपनी के रेवेन्यू में करीब 18% की तेज़ी के कारण आया जो ₹6,042.7 करोड़ हो गया है।