वेतन को लेकर चेन्नई में हड़ताल कर रहे सैमसंग के 600 कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के लगभग 600 कर्मचारियों और यूनियन सदस्यों को चेन्नई में पुलिस ने हिरासत में लिया है। ये गिरफ्तारियां कंपनी की चेन्नई (तमिलनाडु) इकाई में बेहतर वेतन और यूनियन मान्यता के लिए विरोध प्रदर्शन के दौरान हुईं। बकौल पुलिस, हड़ताल के कारण जनता को असुविधा हो रही थी। कर्मचारियों को 4 वेडिंग हॉल में हिरासत में रखा गया है।