वेदांता ने हिंदुस्तान ज़िंक में अपनी हिस्सेदारी बेचकर जुटाए ₹3200 करोड़
खनन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वेदांता ने अपनी सब्सिडियरी कंपनी हिंदुस्तान ज़िंक में ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के ज़रिए करीब ₹3,200 करोड़ जुटा लिए हैं। वेदांता इस राशि का इस्तेमाल अपने बही-खातों में सुधार लाने और अपने एक्सपेंशन प्लान में निवेश करने के लिए करेगी। इसके बाद हिंदुस्तान जिंक में वेदांता की शेयर होल्डिंग घटकर 63.42% रह गई है।