वंदे भारत चला रही देश की पहली महिला आदिवासी लोको पायलट का वीडियो आया सामने
वंदे भारत एक्सप्रेस चला रही देश की पहली महिला आदिवासी सहायक लोको पायलट रितिका तिर्की का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। बीजेपी नेता चंपाई सोरेन ने 'X' पर वीडियो शेयर कर लिखा, "यह नया भारत है जिसमें आदिवासी समाज की बेटी अपनी शिक्षा व प्रतिभा से राज्य को गौरवान्वित कर रही है...बेटियों को पढ़ाइए, उन्हें आगे बढ़ने का मौका दीजिए।"