वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए पटरी पर गिरीं BJP की विधायक, वीडियो आया सामने
इटावा (यूपी) में सोमवार को वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के दौरान इटावा सदर से बीजेपी विधायक सरिता भदौरिया पटरी पर जा गिरीं जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखा कि भदौरिया पीठ के बल पटरी पर गिरीं जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने मिलकर उन्हें उठाया। दरअसल, भदौरिया धक्का-मुक्की के कारण प्लैटफॉर्म से नीचे गिर गई थीं।