वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाज़ी का आरोपी अरेस्ट, कहा- मोबाइल छीनने को करता था ऐसा
यूपी एटीएस ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाज़ी करने के आरोपी हुसैन को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में हुसैन ने बताया कि पत्थरबाज़ी के बाद ट्रेन की स्पीड कम हो जाने पर गेट व खिड़की के पास बैठे यात्रियों के मोबाइल छीनने के लिए वह और उसका गैंग ऐसा करता था। इससे पहले भी एक आरोपी पकड़ा गया था।