वंदे भारत ट्रेन में परोसे गए दही में निकले ज़िंदा कीड़े, रेलवे स्टाफ ने बताया केसर
पटना-टाटानगर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में परोसे गए दही में ज़िंदा कीड़े निकले हैं। घटना का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है जिसमें शिकायतकर्ता कहता दिख रहा है, "सारे खाने का यही हाल है।" वीडियो में रेलवे कर्मचारी के इसको केसर बताने पर लोग हंसते दिखे। बकौल रिपोर्ट्स, सर्विस प्रोवाइडर पर ₹50 लाख का जुर्माना लगाया गया है।