वंदे मातरम के सिर्फ शुरुआती दो पैरा गाएगी कांग्रेस, पार्टी ने साफ किया रुख
कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) ने वंदे मातरम को लेकर पार्टी के दशकों पुराने रुख की पुष्टि करते हुए फैसला किया है कि कांग्रेस के सभी कार्यक्रमों में राष्ट्रीय गीत के केवल पहले दो छंद ही गाए जाएंगे। कांग्रेस का कहना है कि यह फैसला अक्टूबर 1937 में राष्ट्रीय परिषद द्वारा पारित प्रस्ताव पर आधारित है।