वंदे मातरम पूरा गाने से कांग्रेस को क्यों है परहेज़, क्या है अन्य 4 छंद में?
कांग्रेस ने कहा है कि वह वंदे मातरम के 2 छंद ही गाएगी। कांग्रेस ने 1937 के कांग्रेस कार्यसमिति के प्रस्ताव का हवाला देकर बताया कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी और रवींद्रनाथ टैगोर शामिल समेत कई नेताओं ने सार्वजनिक रूप से वंदे मातरम के गायन को इसके पहले दो छंद तक सीमित रखने का समर्थन किया था।