वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए एमपी में सरपंच ने अपनी जन्मतिथि में किया हेर-फेर

शहडोल (एमपी) में वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए एक सरपंच द्वारा अपनी जन्मतिथि में हेर-फेर किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने 2015 में 'इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन' के आवेदन में जन्मतिथि 20 जुलाई-1955 दर्ज करवाई थी और कई वर्षों तक इसका लाभ उठाया। सरपंच की वास्तविक उम्र 54-वर्ष है व मामले में शिकायत दर्ज हुई है।

Load More