विदेशों में पिछले 5 वर्षों में प्रतिदिन 20 भारतीय कामगारों ने गंवाई जान: विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2021-2025 के बीच विदेशों में कुल 37,740 भारतीय मजदूरों की मौत हुई जो हर दिन औसतन लगभग 20 मौतों के बराबर है। कुल मौतों में से 86% से ज्यादा मौतें खाड़ी देशों में हुईं जिनमें सबसे अधिक संयुक्त अरब अमीरात (12,380) और सऊदी अरब (11,757) में दर्ज की गईं।