विदेशों में बसे भारतीय प्रतिभाओं को वापस बुलाने के लिए सरकार देगी ₹14 करोड़ तक की मदद
केंद्र सरकार भारतीय मूल के शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों को भारत वापस लाने के लिए पीएम रिसर्च चेयर योजना के तहत ₹14 करोड़ तक की वित्तीय सहायता दे रही है। इस राशि में फेलोशिप, रिसर्च ग्रांट, आवास, चिकित्सा भत्ता, स्थानांतरण लाभ और संचालन खर्च शामिल हैं जो पांच साल में दिए जाएंगे। सीनियर फेलो को ₹6.85 करोड़ तक की सहायता मिलेगी।