विदेशी कोच संग भाषा की दिक्कत होती है, अनुवाद के लिए कोई चाहिए होता है: नसीम शाह
पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ नसीम शाह ने कहा है कि विदेश के कोच होने के कारण टीम को भाषा से जुड़ी दिक्कतें हो जाती हैं। उन्होंने कहा, "हमें विदेशी कोचों की बातों का अनुवाद करने वाला चाहिए होता है। अपनी भाषा में कोच से बात करना आसान होता है।" पाकिस्तान के वाइट बॉल क्रिकेट के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन हैं।