विदेशी कछुओं संग 2 यात्री मुंबई एयरपोर्ट पर किए गए अरेस्ट, फूड पैकेट में छिपाकर लाए थे

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोमवार को बैंकॉक से आए 2 यात्रियों को 12 विदेशी कछुओं के साथ गिरफ्तार किया गया। सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों के बैग की जांच के दौरान कछुओं को बरामद किया गया। वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के मुताबिक, इनमें 8 जापानी पॉन्ड कछुए और 4 स्कोर्पियन मड कछुए शामिल हैं।

Load More