विदेशी निवेश पर टैक्स नहीं लगाया जाना चाहिए: एंजेल टैक्स खत्म करने पर DPIIT
उद्योग संवर्धन व आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव राजेश कुमार सिंह ने एंजेल टैक्स खत्म करने को सही ठहराते हुए बुधवार को कहा कि इसे हटाना एक लंबित मुद्दा था। उन्होंने कहा, "इस तरह के विदेशी निवेश पर टैक्स नहीं लगाया जाना चाहिए।" बकौल सिंह, इससे विदेशी निवेश आकर्षित करने व इनोवेशन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।