विदेशी निवेशकों ने 5 महीने में ही कर डाली पूरे 2025 से ज़्यादा बिकवाली
जून के पहले 5 कारोबारी दिनों में विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाज़ार से करीब ₹43,000 करोड़ निकाल लिए। 2026 में अब तक भारतीय इक्विटी से कुल बिकवाली ₹2.67 लाख करोड़ की हो गई। इसके साथ ही इस साल के 5 महीनों में हुई बिकवाली ने पिछले साल विदेशी निवेशकों के ₹1.66 लाख करोड़ की बिकवाली का रिकॉर्ड तोड़ दिया।