विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में अब तक भारतीय बाज़ार से निकाले ₹85,790 करोड़
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का भारतीय शेयर बाज़ार में बिकवाली का सिलसिला जारी है। अक्टूबर में अब तक एफपीआई ने भारतीय शेयर बाज़ार से ₹85,790 करोड़ ($10.2 मिलियन) निकाले हैं। चीन के प्रोत्साहन उपायों, शेयरों के आकर्षक वैल्यूएशन और घरेलू शेयरों के हाई वैल्यूएशन के चलते एफपीआई भारतीय बाज़ार से लगातार बिकवाली कर रहे हैं।