विदेशी निवेशकों ने इस महीने भारतीय शेयर बाज़ार से निकाले ₹31,575 करोड़
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने अप्रैल में भारतीय शेयर बाज़ार से ₹31,575 करोड़ की बिकवाली की है। एफआईआई ने इस साल जनवरी में ₹78,027 करोड़, फरवरी में ₹34,574 करोड़ और मार्च में ₹3,973 करोड़ की बिकवाली की है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अस्थिरता खासकर अमेरिकी नीतियों के कारण एफआईआई द्वारा यह बिकवाली हो रही है।