विदेशी निवेशकों ने एक हफ्ते में ग्लोबल इंडेक्स से बेचे ₹4000 करोड़ के भारतीय बॉन्ड्स
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने केवल एक हफ्ते में ग्लोबल बॉन्ड इंडेक्सेज़ में मौजूद भारतीय बॉन्ड्स से ₹4,000 करोड़ से अधिक निकाल लिए हैं। गौरतलब है, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड (रिटर्न) बढ़ने के कारण भारतीय-अमेरिकी बॉन्ड यील्ड का अंतर 20-साल के निम्नतम स्तर पर आ गया है जिसके कारण निवेशक भारतीय बाज़ार से पैसा निकालकर अमेरिकी बॉन्ड में निवेश कर रहे हैं।