विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाज़ार से अगस्त में निकाले ₹21,000 करोड़
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने अगस्त में अबतक भारतीय शेयर बाज़ार से करीब ₹21,000 करोड़ निकाले हैं। डिपॉजिटरी आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में अबतक कुल निकासी ₹1.16 लाख करोड़ तक पहुंच गई है। अमेरिका-भारत व्यापार तनाव, भारतीय रुपए की कमज़ोरी और कंपनियों की कमज़ोर तिमाही नतीजे के कारण यह बिकवाली आई है। जुलाई में एफपीआई ने ₹17,741 करोड़ निकाले थे।