विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाज़ार से निकाले ₹32,684 करोड़
इंडस्ट्री डेटा के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय शेयर बाज़ार से शनिवार तक ₹32,684 करोड़ के शेयर बेचे। वहीं, एफपीआई ने प्राइमरी मार्केट व अन्य कैटेगरी में ₹11,483 करोड़ निवेश किए। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह ट्रेंड आने वाले समय में भी जारी रह सकता है और भारतीय बाज़ार इस समय प्रीमियम वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है।