विदेशी निवेशकों ने सितंबर में अब तक भारतीय शेयर बाज़ार में निवेश किए ₹33,699 करोड़
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सितंबर में अब तक भारतीय शेयर बाज़ार में ₹33,699 करोड़ का निवेश किया है। डिपॉज़िटरी के आंकड़ों के मुताबिक, यह 2024 में अब तक एक माह में भारतीय शेयरों में एफपीआई के निवेश का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले मार्च में एफपीआई ने शेयर बाज़ार में ₹35,100 करोड़ का निवेश किया था।