विदेशी पर्यटक ने बताईं भारत के बाज़ार में मिलीं चौंकाने वाली खाने की 6 चीज़ें
सिंगापुर की एक पर्यटक ने भारत के एक बाज़ार में मिलीं चौंकाने वाली खाने की 6 चीज़ों के नाम बताए हैं। पर्यटक के मुताबिक, ये चीज़ें 'बेबी ड्रैगन' (शुरुआत में लगा कि यह ड्राइड फिश है), 'कोरियाई सीवीड', 'लाइव चिकन' (देखकर चौंक गई थी), 'कोरियन रामेन' (नूडल्स), 'झींगे' (भारत में ये बहुत सस्ते हैं) और 'अलग-अलग इंटरनैशनल गुड्स' हैं।