विदेशी फंड मैनेजर्स भारत से पैसे निकालकर चीन में निवेश कर रहे हैं: मार्केट एक्सपर्ट
मार्केट एक्सपर्ट ऐड्रियन मोवात ने कहा है कि विदेशी फंड मैनेजर्स भारत से पैसे निकालकर चीन में इन्वेस्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निवेशकों को चीन के बाज़ार के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद पहले नहीं दिख रही थी। मोवात ने 3 अक्टूबर को भारतीय बाज़ार में आई गिरावट पर कहा कि यह 'पावरफुल बुल मार्केट' में हल्का करेक्शन है।