विदेशी महिला पर्यटक ने भारतीय ट्रेन के गंदे वेस्टर्न टॉयलेट का वीडियो किया शेयर, हुई आलोचना
52 देश घूमने का दावा करने वाली महिला आइरीना मोरैनो ने भारतीय ट्रेन के सेकेंड-क्लास के वेस्टर्न टॉयलेट का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसके बाद उनकी आलोचना हुई है। एक यूज़र ने लिखा, "बेचारे अंग्रेज़, वंदे भारत की टिकट भी नहीं खरीद सकते।" दूसरे ने लिखा, "अगली बार थोड़े पैसे...लाना वरना ऐसे ही दूसरों को अपमानित करके पैसे कमाओगी।"