विदेशी यात्राओं को लेकर हो रहे विवाद पर कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने दिया जवाब
ऑस्ट्रेलिया व युगांडा की यात्रा और चश्मे जैसे महंगे सामानों को लेकर हो रहे विवादों पर कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "जब इस देश में नाचने वाले करोड़ों का चश्मा लगाते हैं...फूहड़ता फैलाने वाले अरबों की गाड़ियों में घूम सकते हैं...अगर कोई साधु सुरक्षा के लिए चश्मा पहन ले तो इसे अपराध नहीं माना जाना चाहिए।"