विदेशी व्यापार के लिए कर रहे हैं बिटकॉइन का इस्तेमाल: रूस के वित्त मंत्री
रूसी वित्त मंत्री एंटोन सिलुआनोव ने कहा है कि पश्चिमी प्रतिबंधों का मुकाबला करने के लिए देश अंतरराष्ट्रीय भुगतान के मामले में बिटकॉइन व अन्य डिजिटल मुद्राओं का उपयोग कर रहा है। उन्होंने कहा, "इसमें वृद्धि होनी चाहिए और मुझे विश्वास है कि अगले वर्ष से ऐसा होगा।" रूस दुनिया के सबसे बड़े बिटकॉइन माइनिंग सेंटर में से एक है।