विदेशी सरज़मीं पर WTC फाइनल खेलना ऑस्ट्रेलिया के लिए चुनौती होगी: नेथन लायन
ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नेथन लायन ने कहा है कि उनकी टीम के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ना एक अलग चुनौती होगी क्योंकि यह मुकाबला ड्यूक गेंद के साथ विदेशी परिस्थितियों में खेला जाएगा। उन्होेंने कहा, "दुनिया के 2 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आक्रमण एक दूसरे के सामने होंगे...यह इस मुकाबले को और रोचक बनाएगा।"