विदेशी सहायता में कटौती कर दुनिया के गरीब बच्चों को मार रहे हैं एलन मस्क: बिल गेट्स
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने अरबपति एलन मस्क पर डीओजीई प्रमुख के तौर पर विदेशी सहायता बंद कर दुनिया के गरीब बच्चों को मारने का आरोप लगाया है। गेट्स का मानना है कि मस्क की इस नीति ने गरीब देशों में खसरा, एचआईवी और पोलियो जैसी बीमारियों से लड़ने के वर्षों के प्रयास को धीमा कर दिया है।