विदेश में किसी टेस्ट सीरीज़ में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने जसप्रीत बुमराह
भारत के स्टैंड-इन कप्तान जसप्रीत बुमराह विदेश में किसी टेस्ट सीरीज़ में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज़ बन गए हैं। उन्होंने सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन को आउट कर यह रिकॉर्ड बनाया। वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अब तक 32 विकेट ले चुके हैं और उन्होंने दिवंगत स्पिनर बिशन सिंह बेदी का रिकॉर्ड तोड़ा है।