विदेश मंत्री जयशंकर ने PM मोदी को बांग्लादेश के हालात से कराया अवगत
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें बांग्लादेश में पैदा हुए हालातों से अवगत कराया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को मामले में उठाए गए कदमों की भी जानकारी दी है। बकौल रिपोर्ट्स, आज संसद के सदनों का संचालन होता है तो विदेश मंत्री इस मुद्दे पर बयान दे सकते हैं।