विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया UPSC इंटरव्यू के दौरान उनसे क्या पूछा गया था
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया है कि 21 मार्च 1977 को देश से आपातकाल हटा था और उसी रोज़ उनका यूपीएससी इंटरव्यू हुआ था। बकौल जयशंकर, इंटरव्यू में उनसे 1977 के चुनावों के बारे में पूछा गया था। जयशंकर ने आगे कहा कि उस दिन से उन्होंने दबाव में भी बिना किसी को ठेस पहुंचाए संवाद करना सीख लिया।