विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता आनंद सिंह का 88 वर्ष की आयु में हुआ निधन

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के 88-वर्षीय पिता व पूर्व मंत्री आनंद सिंह उर्फ अन्नू भैया का रविवार रात लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के एक अस्पताल में निधन हो गया। आनंद सिंह की अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। आनंद सिंह गोंडा लोकसभा से 4 बार कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुने गए थे।

Load More