विदेश से पैसे भेजने को लेकर RBI ने जारी किया नया सर्कुलर, करोड़ों लोगों पर पड़ेगा असर
विदेश से भारत में पैसे आने की प्रक्रिया को आसान-तेज़ बनाने के लिए आरबीआई ने 9-अप्रैल को एक सर्कुलर जारी किया जिसका असर करोड़ों लोगों पर पड़ेगा। अब कोई व्यक्ति/कंपनी विदेश से पैसे भेजेगी तो पैसे आने की सूचना समय पर मिलेगी और बैंक में क्रेडिट होने में कम समय लगेगा। इससे खासतौर पर फ्रीलांसर/एक्सपोर्टर/NRI फैमिली/छोटे बिज़नेस को फायदा होगा।