विधानसभा का गला न दबाएं, जनता चुनती है विधायक: राज्यपालों को सुप्रीम कोर्ट ने दी नसीहत
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि द्वारा 10 विधेयकों को रोके जाने को अवैध बताते हुए कहा है कि राज्यपालों द्वारा बिलों को रोके जाना विधानसभा का गला दबाने जैसा है। कोर्ट ने कहा कि राज्यपालों को विधानसभा द्वारा व्यक्त की गई लोगों की इच्छा का सम्मान करना चाहिए क्योंकि विधायकों को जनता चुनती है।